फोटो-22- ब्लॉक का निरीक्षण करतीं सीडीओ कृति राज। स्रोत: ब्लॉक कर्मी
असोहा। सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में फैली गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाई। शनिवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ब्लाक परिसर का निरीक्षण करने पहुंचीं।
सीडीओ ने सबसे पहले एडीओ पंचायत कक्ष में रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख जांचे। उसके बाद बैठक हाल, मनरेगा और एनआरएलएम कक्ष का निरीक्षण किया। ब्लाक परिसर में गंदगी फैली देख अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ब्लाॅक का ये हाल है तो गांवों में सफाई का क्या हाल होगा। सीडीओ ने बताया कि ब्लाॅक निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली है। एडीओ पंचायत को ब्लाक परिसर की सफाई कराने को कहा है। बैठक हाल और मनरेगा कक्ष का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ निशा सागर, एडीओ रमाकांत पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, अरविंद सिंह, रोहित अग्निहोत्री, शशि भूषण शुक्ला और सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।