फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय कैंपस में समूह की महिलाएं चलाएंगी कैंटीन

विज्ञापन
फोटो-1-खानपान सामग्री बनाने का प्र​शिक्षण लेती महिलाएं। स्रोत: आर्काइव।
विज्ञापन
उन्नाव। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय कैंपस में एक अप्रैल से कैंटीन का संचालन शुरू होगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) इस पहल को बढ़ावा दे रहा है। पहले चरण में 10 महिलाओं को कैंटीन में काम पर लगाया जाएगा। काम बढ़ने पर अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। इसके लिए 30 महिलाओं को फास्ट फूड सहित अन्य खानपान का सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें नवाबगंज की 20 और बिछिया की 10 महिलाएं शामिल हैं। एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि अगले हफ्ते से कैंटीन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें