फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिलाई से महिलाएं घर बैठे कर रहीं पांच हजार रुपये कमाई

विज्ञापन
फोटो-2- सिलाई करतीं महिलाएं। आर्काइव
विज्ञापन
परियर। सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत सैयद अब्बासपुर में 10 महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। वे कपड़ों की सिलाई करके प्रतिमाह करीब पांच हजार रुपये की कमाई कर रही हैं। इससे अन्य महिलाएं भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
विज्ञापन

समूह संचालित करने वाली अंजू शर्मा ने बताया कि उन्हें ब्लॉक मिशन मैनेजर से मदद मिलती है। बाजार से बेडशीट, चादर और तकिया के कवर जैसे कपड़े मिलते हैं जिन पर पक्की सिलाई का काम होता है। गांव की 10 महिलाएं अपनी मशीनों से यह सिलाई करती हैं। सिलाई के बाद कपड़े बाजार में वापस दे दिए जाते हैं। इस काम से प्रत्येक महिला को घर बैठे ही चार से पांच हजार रुपये की कमाई हो जाती है।

अंजू शर्मा ने बताया कि गांव की और महिलाएं भी इस समूह से जुड़ने को उत्सुक हैं। अब वह अन्य दुकानों से भी संपर्क साध रही हैं। उनकी योजना महिलाओं से संबंधित कपड़ों की सिलाई का काम शुरू करने की है। यह पहल महिलाओं को और अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें