फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
फोटो-17- शहर के कल्याणी मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां जगदंबे के जयकारे लगाए और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। भोर पहर खुले देवी मंदिरों के पट रात तक खुले रहे।
विज्ञापन

भक्तों ने घरों में भी कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पहले दिन मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। शहर के प्रमुख कल्याणी, दुर्गा और पूर्णाधाम मंदिरों में सुबह से ही भीड़ देखी गई। दोपहर में भीड़ बढ़ने से दर्शन के लिए लाइनें लगानी पड़ीं। श्रद्धालुओं ने चुनरी, फल-फूल और नारियल चढ़ाकर मां की आराधना की। देर शाम मंदिरों व घरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और कई भक्तों ने उपवास भी शुरू किया।



ग्रामीण अंचलों में भी दिखा उत्साह

नवाबगंज स्थित मां दुर्गा व कुशहरी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। पुजारियों और भक्तों ने घंटे, आरती व शंखनाद से मां को प्रसन्न किया। सफीपुर कस्बे के मां शंकरी, दुर्गा और संतोषी माता मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। मिर्जापुर गांव के मां हिंगलाज मंदिर सहित दरौली, सकहन, बम्हना, किशुनपुर टड़वा और जमल्दीपुर के गांवों में स्थित देवी मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

फोटो-17- शहर के कल्याणी मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें