उन्नाव। प्रदेश सरकार ने सरकारी गेहूं खरीद का समय बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया है। पहले 17 मार्च से केंद्र खुलने थे पर खेतों में फसल खड़ी होने के कारण समय बढ़ाया गया। अब तक नौ सौ किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है।
जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए 87 केंद्र खोलने की अनुमति दी है। खरीद की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ और एफसीआई को सौंपी गई है। गेहूं का खरीद मूल्य 2589 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही उनकी उपज खरीदी जा सकेगी। किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।
इंसेट-1
एजेंसीवार खोले जाने वाले केंद्रों की संख्या
एजेंसी का नाम केंद्रों की संख्या
विपणन शाखा 15
पीसीएफ 70
एफसीआई 02