फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी की अव्यवस्थाओं पर सपा ने सरकार पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित खबर को समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस खबर में असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को उजागर किया गया था।
विज्ञापन

‘सीएचसी में अव्यवस्थाएं हावी, मरीज परेशान’ शीर्षक वाली इस खबर में बिजली न आने से जांच सुविधा ठप होने की बात कही गई थी। इसमें अन्य दुश्वारियों को भी प्रमुखता से उठाया गया था। समाजवादी पार्टी ने इस खबर को साझा करते हुए सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे दावों पर तंज कसा। पार्टी ने लिखा कि भाजपा के नंबर एक उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खस्ताहाल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं भाजपा सरकार में नहीं, बल्कि सपा सरकार में ही सही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें