फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अलविदा की नमाज में रोजेदारों ने मांगी गुनाहों की माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रमजान के आखिरी जुमे को रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। नम आंखों से अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी। मस्जिदों में रमजान मुबारक के आखिरी जुमे की फजीलत बयान की गई।
विज्ञापन

कारी तौसीफ रजा ने रमजान को अल्लाह का मेहमान बताया। उन्होंने कहा कि यह महीना बरकत और रहमत लेकर आता है। शब ए क़द्र की पांच रातों में इबादत का सवाब हजार महीने के बराबर होता है। रोजेदारों से रमजान के बचे दिनों का एहतराम करने को कहा गया। उनसे रोजा रखने, नमाज अदा करने और कुरान पढ़ने की अपील की गई। अलविदा की नमाज शहर की जामा, कंजी, जन्नतुल और अताउल्लाह मस्जिदों में भी अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें