अचलगंज। बकाया बिल पर बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए दो सगे भाइयों ने जेई समेत टीम के साथ मारपीट की। इनको गांव से भगा दिया। जेई ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
अचलगंज विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रमेश टीम में शामिल पवन कुमार, प्रमोद, मनोज, दीपक, महेश व नितिन के साथ रिठनई गांव में बिजली कनेक्शन की जांच व व बकाया बिल वसूली करने गए हुए थे। यहां पर एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया। इससे आक्रोशित उपभोक्ता ने अपने भाई के साथ मिलकर जेई के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई की। साथ ही टीम के अन्य सदस्यों को पीटकर भगा दिया। जेई ने अचलगंज थाने में शिकायतीपत्र दिया। एसओ बृजेश शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।