फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौकरी न मिलने से आहत राजस्व निरीक्षक के बेटे ने दी जान

विज्ञापन
फोटो-30-सलिल श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान होकर दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने वाले राजस्व निरीक्षक के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर एसडीएम हसनगंज सहित अन्य राजस्व कर्मियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन




सराय सूबेदार के मूल निवासी व हसनगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव के बड़े बेटे सलिल श्रीवास्तव उर्फ अमन (30) ने बृहस्पतिवार की रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी सफीपुर ले गए थे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजनों ने कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



पिता विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बेटा कुछ बेहतर करने का लक्ष्य बनाए था। बीएड व टीईटी के बाद कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुआ पर सफलता न मिलने से अवसाद में चल रहा था। पिछले दिनों जूनियर असिस्टेंट स्टेनोग्राफर पद के लिए भी परीक्षा में बैठा था। रिजल्ट में आशानुकूल परिणाम न आने से आहत था। सलिल की मौत से मां कंचन देवी व छोटे भाई आयरन श्रीवास्तव बेहाल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर शव घर पहुंचने पर हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार अविनाश चौधरी, नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने आवास पर पहुंच परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें