फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निपुण अभियान में सफल बच्चों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
फोटो-26- कार्यक्रम में ​शिक्षकों के साथ मौजूद पुरस्कृत बच्चे। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
बीघापुर। बीघापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम’ आयोजित हुआ। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और निपुण अभियान में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तहसीलदार गणेश प्रसाद ने प्राथमिक शिक्षा को बच्चों के भविष्य की नींव बताया। उन्होंने कहा कि अच्छी नींव से छात्रों का भविष्य सुंदर बनता है। बीईओ शुचि गुप्ता ने शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन आने की बात कही। उन्होंने अच्छी शिक्षा को अच्छे राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
सीडीपीओ निशि श्रीवास्तव और अखिलेश शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। निपुण अभियान में सफल हुए 75 छात्रों को पुस्तक और बैग देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एआरपी अर्चना सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें