अचलगंज। ससुराल में रह रहे मजदूर का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नवाबगंज के अवस्थीखेड़ा के मूल निवासी रविशंकर (45) अपनी ससुराल बदरका में रह रहा था। बृहस्पतिवार की शाम पत्नी सुंदरी बकरियां चराने गई थी। बेटा बाहर दोस्तों के साथ खेलने गया था। पांच बजे शाम को पत्नी सुंदरी जब घर में पहुंची तो कमरे में रस्सी के सहारे रविशंकर का शव लटका देखकर चीखते हुए बाहर की ओर भागी। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए।
सूचना पर पहुंचे बदरका चौकी पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पत्नी सुंदरी और एक बेटा लवकुश है। मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता था। ग्रामीणों के मुताबिक रविशंकर शराब का लती था। इसको लेकर आए दिन पति पत्नी से झगड़ा होता रहता था। एसओ ब्रजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।