फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसआईआर में दावे आपत्तियां देने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी अनंतिम मतदाता सूची को लेकर दावे आपत्तियां दाखिल करने का आज अंतिम दिन दिन हैं। शाम चार बजे तक लोग दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्म भरकर बीएलओ या तहसील में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 19,17,882 (पुरुष 10,56,458, महिला 8,61,381 व थर्ड जेंडर 43) है। इस सूची पर आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। पांच मार्च तक आपत्तियों की संख्या 1,26,043 पहुंच गई। इसमें नाम बढ़वाने वालों की संख्या 93,086 है। नाम हटाने की 5,884 और संशोधन के लिए 27,065 आपत्तियां आईं। इसमें 49,660 का निस्तारण किया जा सका है। इसमें नाम बढ़वाने के 37,041 नए आवेदन स्वीकृत हुए हैं। मृतक व बाहर रहने वाले 1315 नाम हटाए गए हैं। 11,304 के नाम, पिता का नाम व पते में संशोधन किया गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दावे, आपत्तियां लेने की अंतिम तारीख छह मार्च है। शुक्रवार शाम चार बजे तक संबंधित फार्म भरकर बीएलओ के पास या तहसील में जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद 27 मार्च तक निस्तारण कराया जाएगा। फाइनल सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट-1
दावे, आपत्ति में यह फार्म देने होंगे
फार्म-6 (नाम पंजीकरण), फार्म-7 (नाम विलोपन) तथा फार्म-8 (सुधार/स्थानांतरण) घोषणापत्र सहित भरकर बीएलओ को देना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें