फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिजनों ने छोटे बच्चों को घर से निकलने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत के बाद परिजनों छोटे बच्चों के घर से निकलने लगाई रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। ग्राम पंचायत कटरा तरौना में कुत्तों के हमले से सात साल की बच्ची की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने छोटे बच्चों के अकेले घर से निकलने पर रोक लगा दी है।



औरास थाना की ग्राम पंचायत कटरा तरौना निवासी सात साल की अंशिका रविवार को घर से 500 मीटर दूर गई थी। वहां मासूम बच्ची को कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। रविवार रात काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो करीब नौ बजे बच्ची का लहूलुहान शव खेत में मिला था। सूचना पर लखनऊ जिले के रहीमाबाद थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज दिया था। घटना के बाद से गांव में गमगीन माहौल है। गांव की गलियों व मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

तरौना गांव निवासी शमशाद, अंशराज व राहुल यादव ने बताया कि आवारा कुत्तों ने मृत अंशिका को बहुत ही बुरी काटा था। गले और पैरों से कई जगह मांस गायब था। बेटी की मौत पर मां सोनी व अन्य परिजन रोकर बेहाल रहे। सोमवार शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव गांव नहीं पहुंचा था। घर पर नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा है। सभी शव आने का इंतजार कर रहे हैं।



फोटो-25-बृजेंद्र यादव
दौड़ा लेते हैं कुत्ते
तरौना निवासी बृजेंद्र यादव ने बताया कि गांव के बाहर से बाइक या पैदल निकलने वाले लोगों को कुत्ते दौड़ा लेते हैं। इससे अब लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। तरौना गांव के प्याले लाल व दिलीप व अन्य निवासियों ने संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ कर एनिमल शेल्टर होम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन




फोटो-26- संतू कश्यप
अब आदमखोर हो गए हैं कुत्ते
गांव के संतू कश्यप ने बताया कि बबलू के घने जंगलों में रहने वाले ये कुत्ते पहले मृत जानवरों को खाते थे। अब ये कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। प्रशासन इनको पकड़ने के कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। बताया कि गांव में करीब 150 से अधिक आवारा कुत्ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें