फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा अंबिका को पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो-24- बनाए गए पोस्टर दिखाते बच्चे। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
सफीपुर। कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ में होली पर्व पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने पर्व का सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंबिका प्रथम, कोमल द्वितीय और दुर्गेश तृतीय रहे।
विज्ञापन

शिक्षक अमित तिवारी ने बताया कि इससे बच्चों में रचनात्मकता और सामाजिकता का विकास होता है। इसमें होली खेलने के दौरान उपयोगी सुरक्षा के टिप्स भी शामिल किए गए। छात्राओं ने बताया कि होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।
छात्रों ने घर में बनने वाले गुझिया, माल पुए और ठंडाई का जिक्र किया। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल रंगों के प्रयोग पर भी जोर दिया। कामिनी ने होली को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया और प्रह्लाद-होलिका प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें