फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोजगार मेले में 12 छात्रों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
फोटो-19-रोजगार मेले में नियु​क्ति पत्र पाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ राज्यमंत्री, डीएम व अन्य
विज्ञापन
अचलगंज। बंथर स्थित वीरेंद्र स्वरुप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 12 छात्रों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही 1266 छात्रों को भी रोजगार के लिए शार्टलिस्टेड किया गया।
विज्ञापन




अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप जलाकर माला का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को एआई के अधिक उपयोग करने का सुझाव दिया। मेले में 25 निजी कंपनियों ने शिरकत की। वहीं विभिन्न टेक्निकल विद्यालयों के करीब तीन हजार छात्र छात्राओं ने मेले में प्रतिभाग किया।
कंपनियों के अधिकारियों ने लिखित परीक्षा से 1266 छात्रों को शार्टलिस्टेड किया। साक्षात्कार व कागजातों की जांच के बाद 12 छात्रों को मौके पर नियुक्ति पत्र दिया गया। इन छात्रों को निजी कंपनियों द्वारा 10 से 40 लाख तक के पैकेज पर चयन किया गया है। मेले में सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिलाधिकारी गौरांग राठी भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना से आए अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की जानकारी दी। अधिकारियों ने 150 छात्रों को शार्ट लिस्ट किया। कहा कि इनको चकेरी एयरपोर्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 15 दिव्यांग छात्रों को एनजीओ सार्थक फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण दिलाए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि शेष बचे छात्र और मेहनत करें। मेहनत करेंगे तो और बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आस्था सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें