फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोबाइल प्रयोगशाला से 10 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-13-मोबाइल वैन में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के बारे में टेक्नी​शियन से जानकारी लेते - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
विज्ञापन
उन्नाव। खानपान वस्तुओं की रैंडम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल प्रयोगशाला वैन दो के लिए जनपद में आई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट से डीएम गौरांग राठी ने वैन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रों के लिए रवाना किया। वैन दो दिन तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों व तहसील क्षेत्रों में जाकर जांच करेगी। लोग खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वैन में चढ़कर लैब टेक्नीशियन के माध्यम से वैन के कार्य, मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के सैंपल लेकर की जाने वाली जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली। सहायक आयुक्त को वैन को संचालित करने की कार्य योजना रूट वार तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि वैन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दुकान, हाट बाजार व चौराहों में पहुंचें और सैंपल लेकर जांच करें।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि वैन में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। यह दूध में यूरिया, डिटर्जेंट या मिठाइयों में कृत्रिम व सिंथेटिक रंग में मिलावट का पता लगाने में सक्षम है। इसकी जांच के परिणाम मौके पर ही 10 मिनट में मिल सकेंगे। वैन के माध्यम से जांच और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। बताया कि वैन की रिपोर्ट केवल जागरूकता के ही होगी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें