फोटो-23- शहर में कचरी व पापड़ की दुकान की जांच करतीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह। स्रोत: व
- फोटो : मृतक राजेश दीक्षित।
फतेहपुर चौरासी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कोडरी भड़सर में संचालित डेयरी पर छापा मारा। यहां बर्फ में रखे 50 किलो पनीर में कीड़े मिले। पनीर को नष्ट कराकर कारोबारी को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अन्य दुकानों से खोया सहित अन्य खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहपुर चौरासी में संचालित मां शीतला दुग्ध डेयरी पहुंचे। यहां पर पनीर, खोया व घी का नमूना लिया। इसके बाद कोडरी भड़सर में संचालित नवाब सिंह डेयरी में जाकर जांच की। अधिकारियों को मौके पर बर्फ में भंडारित 50 किलो पनीर मिला जिसमें कीड़े रेंग रहे थे। सहायक आयुक्त ने गड्ढा खोदवाकर पनीर नष्ट कराया। साथ ही डेयरी संचालक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। यहां से पनीर का सैंपल भी लिया गया।
वहीं संजय गुप्ता की दुकान से मैदा, ओम प्रकाश के यहां से मैदा, पापड़ और गांधी नगर तिराहे के पटरी दुकानदारों के यहां से रंगीन कचरी की जांच की। मानकविहीन कचरी मिलने पर 18180 रुपये की 303 किलो नष्ट कराई। जांच टीम में अनिल कुमार कटियार, राजेंद्र प्रसाद, आशीष वर्मा, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल एवं उपासना साह शामिल रहीं।