फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 2.81 करोड़ से बनेंगे तीन मार्ग, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
फोटो-1-पाली से चिलौला क्षतिग्रस्त मार्ग से निकलता वाहन। स्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से जर्जर दो गांवों को जोड़ने वाले तीन प्रमुख संपर्क मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के भेजे प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में दो गांवों को जोड़ने वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हैं। कहीं पर गिट्टियां निकल आई हैं जिससे वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग के नवनिर्माण की मांग की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मार्ग निर्माण कराने का 2.81 करोड़ का प्रस्ताव कराया था। इसे प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें