उन्नाव। करोवन स्थित निखत मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्राइज मनी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसएस अकादमी और स्टेडियम ए के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेने वाली स्टेडियम ए टीम के खिलाफ एसएस अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम के लिए प्रिंस ने 52 और आनंद सविता ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम ए के गेंदबाज अभिनव राजपूत ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम ए की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज नित्यांश ने 38 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। इस प्रकार, एसएस अकादमी ने यह मुकाबला 15 रन से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के खातों में प्राइज मनी की धनराशि भेजी जा चुकी है।