फोटो-7-अभिनेता अली खान का स्वागत करते बृजेश चौधरी व अन्य। संवाद
- फोटो : बहराइच के सिसईहैदर में जागरुकता रैली निकालतीं छात्राएं।
उन्नाव। बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय खलनायक अली खान मौरावां के हिलौली गांव निवासी अपने दोस्त बृजेश चौधरी से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। बृजेश चौधरी बहरीन में लॉन्ड्री का कारोबार करते हैं। 26 जनवरी को ही अपने घर लौटे थे।
बृजेश चौधरी ने बताया कि मुंबई में रहकर उन्होंने 2008 से 2013 तक लॉन्ड्री का काम सीखा था। इसी दौरान एक दिन फिल्म सिटी घूमने के दौरान अभिनेता अली खान से मुलाकात हो गई। इसके बाद फोन पर बातचीत से दोस्ती गहरी हो गई। हाल ही में अली खान लखनऊ में एक शूटिंग के सिलसिले में आए थे, तभी उन्होंने बृजेश को फोन कर घर आने की बात कही। बृजेश उन्हें मोहनलालगंज से रिसीव कर अपने घर ले आए, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
अली खान बृजेश के घर करीब दो घंटे रुके। बृजेश ने उन्हें 19 फरवरी को होने वाली अपनी शादी का निमंत्रण दिया था लेकिन 18 फरवरी से शुरू हो रहे रमजान के कारण अली खान ने आने में असमर्थता जताई। मुलाकात के बाद बृजेश अली खान को अमौसी एयरपोर्ट छोड़ने गए जिसके बाद वे मुंबई वापस लौट गए। बृजेश के परिवार और गांव के तुषार शुक्ला, आशीष शर्मा, रामसुमेर, राजू, निर्मल, अभिषेक, रामदयाल चौधरी आदि उनसे मिलकर काफी खुश नजर आए।