फोटो-33-सराय कटियान में निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते यूएई के
सोनिक (उन्नाव)। सराय कटियान गांव में निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे में तैयारियों का जायजा लेने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारी पहुंचे। यहां पर एसडीएम से अब तक के हुए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जल्द विकास कार्य पूरे कराए जाने को कहा जिससे कंपनी द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके।
सदर तहसील के सराय कटियान गांव में 248 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर पोलैंड की कंपनी कैनपैक और यूएई की एक्वा कल्चर उद्यम स्थापित करने की इच्छा जता चुके हैं। साथ ही भूमि पूजन भी कर चुके हैं। बुधवार को एक्वा कल्चर कंपनी के अधिकारी औद्योगिक गलियारे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से यहां पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि जल्द काम पूरा कराएं तो उनकी कंपनी द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कराई जा सके। उन्होंने मीडिया से बात और कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने उद्यम स्थापित किए जाने वाली जगह का स्थलीय निरीक्षण किया है। उनको अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी गई है।