फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए ग्रामीण ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। ग्रामसभा में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग करते हुए शिकायतकर्ता ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में धरना देना शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


विकासखंड सुमेरपुर की ग्राम पंचायत कल्याणपुर प्रथम में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर नाराज शिकायतकर्ता बृजेंद्र शुक्ला बुधवार को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह ने गांव में ही खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम को बुलाकर जांच का आश्वासन दिलाया। बृजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यदि समय पर जांच कर कार्रवाई न हुई तो मुख्यमंत्री आवास जा कर शिकायत करूंगा। उधर, एसडीएम ने बताया कि कमेटी बना कर भौतिक सत्यापन करके जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें