फोटो-13-परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करतीं सचल दल में शामिल सर्वे वक्फ निरीक्षक ममता व अन्य। स्रो
उन्नाव। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। शुक्लागंज और बांगरमऊ में बनाए गए दो केंद्रों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 76 अनुपस्थित रहीं। सचल दल ने केंद्रों की जांच की।
उप्र मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) एवं सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की वर्ष 2026 की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। बांगरमऊ के केंद्र पर पंजीकृत 210 छात्र-छात्राओं में 174 ही परीक्षा देने पहुंचे। 36 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। शुक्लागंज के परीक्षा केंद्र पर 126 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 86 ने ही परीक्षा दी। 40 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। कुल 336 छात्रों में 260 परीक्षा देने पहुंचे। 76 अनुपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक कार्यालय द्वारा तैनात किए गए सचल दल में शामिल सर्वे वक्फ निरीक्षक ममता व वरिष्ठ सहायक मनोज ने दोनों केंद्रों पर जाकर जांच की। केंद्र प्रभारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।