हसनगंज। विकास खंड की ग्राम पंचायत बारा बुजुर्ग में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान के बीच ‘चंदे’ की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर छह दिन पहले वायरल हुआ था। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को ब्लाॅक से हटाकर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
तीन फरवरी को बारा बुजुर्ग के प्रधान जसवंत लोधी और ग्राम पंचायत अधिकारी शिल्पी यादव की बातचीत के वायरल आडियो में कथित रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधान से कह रही हैं डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों को चंदा दिया जाता है। कुछ बातें प्रधान को नहीं बताई जातीं और व्यवस्थाएं किस तरह की जाती हैं, यह वही लोग जानते हैं। इस मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी शिल्पी यादव को जिला कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा ने बताया कि जिले से पत्र आया था जिसमें उन्हें जिला मुख्यालय कार्यालय से संबद्ध किया गया है।