फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अटल आवासीय विद्यालय में दाखिले के आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए अब ऑफलाइन आवेदन 15 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। पहले यह तिथि 31 जनवरी थी।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय का संचालन लखनऊ के मोहनलालगंज में हो रहा है। यहां उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह और नौ में दाखिला परीक्षा के आधार पर मिलेगा। निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रों को ऑफ व ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कक्षा छह में 160 सीटें (80 छात्र और 80 छात्राएं) व कक्षा नौ में 60 सीटें (30 छात्र और 30 छात्राएं) उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

नि:शुल्क आवेदनपत्र विभागीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए व डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी शाम पांच बजे तक कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन आठ मार्च को होगा। बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा व छात्रावास की व्यवस्था है। अब तक करीब 250 आवेदन आ चुके हैं। बताया कि आवेदन पत्र Lucknow.nic.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें