सफीपुर। हसनगंज तहसील क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर गांव मकबूलखेड़ा के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किए गए पक्के अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से गिरा दिया।
ग्राम पंचायत बरहाकला के मजरा मकबूलखेड़ा में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध निर्मित दो मंजिला इमारतों के विरोध में गांव निवासी अवधेश के वाद पर अदालत ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण करने वालों ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर अवैध निर्माण का बाहरी हिस्सा गिरवाया था। राजस्व टीम व लेखपाल सुधीर त्रिपाठी शनिवार देरशाम करीब साढ़े छह बजे मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पक्का भवन गिरा दिया। (संवाद)