फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक जिला एक व्यंजन में चकलवंशी के रसगुल्ले का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक जिला एक व्यंजन में (ओडीओसी) में चकलवंशी के रसगुल्ले का चयन किया गया है। अब जल्द ही इसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की तर्ज पर एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से नामचीन मिठाइयों व अन्य व्यंजनों को चयनित करके उनकी वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद शुरू की गई है। पूर्व में उद्योग विभाग ने चकलवंशी के रसगुल्ले व कचौड़ी गली के समोसे का चयन करके एक जिला एक व्यंजन के लिए भेजा था। अब इसमें रसगुल्ले का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग करुणा राय ने बताया कि रसगुल्ले को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से प्रमाणपत्र दिलाया जाएगा। इससे विदेशी बाजार में बिक्री के दौरान कोई समस्या न आएगी। व्यापारी को भारतीय पैकेजिंग संस्थान के माध्यम से आधुनिक पैकिंग का प्रशिक्षण मिलेगा। कारोबार को बढ़ावा देने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। आधुनिक पैकेजिंग से गुणवत्ता बनाए रखने, मार्केटिंग व ब्रांडिंग आदि कार्य भी कराए जाएंगे। इसकी जीआई टैगिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें