फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कोई भी नामांकन वापस नहीं, शाखा प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
फोटो-23-सहकारी ग्राम विकास बैंक सदर के नवनिर्वाचित शाखा प्रतिनिधि संजीव त्रिवेदी को प्रमाणपत्र
विज्ञापन
उन्नाव। सहकारी ग्राम विकास बैंक के पांच शाखा प्रतिनिधियों के दो दिन पूर्व हुई नामांकन प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को एक भी पर्चा वापस नहीं हुआ। सभी जगहों पर एकल नामांकन होने से प्रतिनिधियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक की पांच शाखाए हैं। इसमें शाखा प्रतिनिधियों के लिए 20 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होनी थी। सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच एक भी पर्चा वापस नहीं हुआ। इसके बाद सदर से संजीव त्रिवेदी, बीघापुर पाटन से संतोष सिंह, सफीपुर से हरिशरण गुप्ता लाला, हसनगंज से शैलेंद्र सिंह व पुरवा से ओमप्रकाश चौधरी के एकल नामांकन होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई।
सहायक निबंधक सहकारिता रवींद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। किसी के भी नाम वापस न लेने पर सभी को निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दे दिया गया। सभी शाखा प्रतिनिधियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, विवेक तिवारी, उदय प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें