फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रों का चुनावी साक्षरता क्लब गठित, प्रियांशु और शिवांशी बनी कैंपस एंबेसडर

विज्ञापन
फोटो- 14- केएनपीएन इंटर कॉलेज में आयोजित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब में छात्रों को जानकारी देते ​श
विज्ञापन
मौरावां। केएनपीएन इंटर काॅलेज परिसर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब की बैठक हुई। इसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों का चुनावी साक्षरता क्लब गठित किया गया। इंटर के छात्र प्रियांशु और शिवांशी को कैंपस एंबेसडर मनोनीत किया गया। इस दौरान अन्य छात्र-छात्राओं ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ऊषा शुक्ला और नोडल अधिकारी डॉ. रामकिशोर ने बैठक की शुरुआत की। प्रधानाचार्या ने कहा कि एक जनवरी 2026 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया। चुनाव आयोग ने ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा दी है। यहां पर छात्र-छात्राओं ने लेख, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी, चित्रकला प्रदर्शनी, मूक संवाद, महिला चौपाल में प्रतिभाग किया। दामोदर चौधरी, राजीव कुमार, राजेश कुमार, राकेश राय, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, ओमप्रकाश, मनीषा गुप्ता व जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें