फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वैकल्पिक मार्ग के लिए शासन को भेजा दो करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग कटने से क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देखते हुए बृहस्पतिवार को विधायक ने एसडीएम और पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के साथ मौके का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता ने वैकल्पिक मार्ग के लिए करीब दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजने की जानकारी दी। कहा कि बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि 27 करोड़ से बने कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग का 600 मीटर हिस्सा अगस्त में गंगा में आई बाढ़ से कट गया था। इस कारण मार्ग से आवागमन बंद है। इससे क्षेत्रीय लोगों को कानपुर पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों की समस्या के के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को विधायक श्रीकांत कटियार ने एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अक्षय कुमार व जेई विनय तिवारी के साथ कटानस्थल का निरीक्षण किया और समाधान के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट-1
ग्रामीण बोले, गंगा में ड्रेजर खुदाई से ही कटान पर लगेगी रोक
विधायक और अधिकारियों से कटरी के ग्रामीणों ने कहा कि गंगा की बदली मुख्य धारा से तेज कटान हो रही है। इसका स्थायी समाधान जरूरी है। इसके लिए ड्रेजर मशीन से गंगा की खुदाई कर धारा को पूर्ववत करने पर ही कटान की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक ने अभियंता से कहा कि कटानस्थल से 50 से 70 मीटर दूर से वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए। साथ ही कट रहे मार्ग को भी रोका जाए जिससे वैकल्पिक मार्ग भी सुरक्षित रहे। इस मौके पर प्रधान लक्ष्मी नारायण, रोशन, विजय शंकर, अतुल मिश्रा, संदीप बाजपेयी, सरोज सिंह चौहान, पूर्व प्रधान कैलाश भी मौजूद रहे।
इंसेट-2

कटरी को बाढ़ से बचाने के लिए हवन
फलाहारी बाबा के नेतृत्व में कटरी को बाढ़ से बचाने के लिए हवन किया गया। इसके बाद हिंदूपुर और दबौली में पदयात्रा भी निकाली गई। अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी और अनिल तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें