फोटो-20- मेंहदी का प्रशिक्षण लेतीं युवतियां व महिलाएं। संवाद
- फोटो : खैराबाद क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर खड़ा कंटेनर व क्षतिग्रस्त कार।
उन्नाव। शहर के जवाहरनगर की रहने वाली 32 महिलाएं व युवतियां मेंहदी का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। छह माह के प्रशिक्षण के बाद इनको स्वरोजगार की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इससे वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी।
जवाहर नगर की सोनम अपने घर में मेंहदी का निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र चला रही हैं। इस समय उनके केंद्र में 32 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाओं को छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोनम ने बताया कि महिलाओं को कढ़ाई, बुनाई के साथ मेंहदी लगाना भी सिखा रही हैं। यह प्रशिक्षण निशुल्क है।
इसके एवज में राजकीय पाॅलिटेक्निक की ओर से उनको 12 हजार रुपये महीना दिया जा रहा है। कुल तीन बैचों में महिलाएं प्रशिक्षित की जा रही हैं। बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इसके जरिए यदि महिलाएं खुद का काम शुरू करना चाहेंगी तो उनको बैंक से ऋण मिलने में भी आसानी होगी।