फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रदेश में बदल रही कानून व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो-28- बदरका स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल में शहीद की प्रतिमा को नमन करते सांसद साक्षी मह
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के तीन दिवसीय समारोह में बदरका पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर स्काउट गाइड झंडे फहराते निकले बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक कर रहे हैं। यही जवान आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आजाद की प्रतिमा को नमन करने का अवसर सौभाग्य की बात है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम से लेकर खास तक का ध्यान रख रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदल रही है। पहले सपा सरकार का नारा, खाली प्लॉट हमारा था लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं है कि नजर उठाकर भी देखे। बहू बेटियों को बुरी नजर रखने वाले का अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहा है। कानून व्यवस्था के सुधार का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश में बड़ी-बड़ी कंपनियां उद्योग लगा रही हैं।
सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने कहा कि आजाद के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री दिन रात काम कर रहे हैं। आज भारत बदल रहा है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता व भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विकास प्रदर्शनी में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
मेले में खादी ग्रामोद्योग, पशुपालन,आंगनबाड़ी, कृषि, बाल विकास, चिकित्सा, शिक्षा, वन व जल निगम समेत विभिन्न संस्थानों ने विकास प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। डीएम गौरांग राठी, एसपी जय प्रकाश सिंह, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, बीएसए शैलेश कुमार पांडेय, बीईओ अरुणोदय सचान, बीडीओ फहद खान, शैलेंद्र त्रिपाठी, विमल द्विवेदी, केडी त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी भी मौजूद रहे।

नौ लाभार्थियों को दिए गोल्डन कार्ड
बदरका स्थित आजाद स्मारक में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल लगाए गए। इसमें लोगों को परिवार नियोजन, टीबी, आयुष्मान योजना आदि के बारे में जागरूक किया। प्रभारी सीएमओ डॉ.एचएन प्रसाद ने बताया कि नौ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए। तीन टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी दी गई। इस दौरान एसीएमओ डॉ.जेआर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)

बलखंडेश्वर मंदिर में की पूजा, परियर में सीएचसी का आश्वासन
परियर। लखनऊ जाते समय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार शाम को परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में गंगा जल से जलाभिषेक और पूजन किया। बताया कि जब जिले के सांसद थे तब बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में अक्सर दर्शन करने का अवसर मिलता था। बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रवि मिश्रा, पुजारी सुशील कुमार तिवारी,विशाल तिवारी, पूर्व प्रधान देवीप्रसाद, ऋषिणरायण, संदीप मिश्रा, प्रदीप कश्यप, विपिन अवस्थी, कमलेश अवस्थी ने परियर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने योजना बनाने का आश्वासन दिया। (संवाद)

फोटो-28- बदरका स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल में शहीद की प्रतिमा को नमन करते सांसद साक्षी मह

फोटो-28- बदरका स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल में शहीद की प्रतिमा को नमन करते सांसद साक्षी मह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें