फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मतदाता सूची से हटाए गए एक ही मकान नंबर पर मिले 42 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के वार्ड-एक पूरननगर में एक ही मकान नंबर पर 45 मतदाताओं के नाम दर्ज होने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन करते हुए 42 को अनुपस्थित मानते हुए हटाने वाली सूची में डाल दिया है। इसके चलते विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आईआर) के तहत मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन की तिथि भी बढ़ा दी है। अब सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होगा।
विज्ञापन

पूरननगर स्थित मकान नंबर 57 पर मतदाता सूची में 45 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। जब बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) ने मौके पर जाकर जांच की, तो वहां केवल गृहस्वामी कमलेश और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य सहित कुल तीन वोटर ही मिले।
बाकी 42 मतदाताओं के बारे में कमलेश सहित अन्य पड़ोसियों ने कभी भी उन्हें न देखने की बात कही। इस गंभीर विसंगति को देखते हुए, दो दिसंबर को इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की। मकान मालिक और पड़ोसियों से प्राप्त बयानों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इन मतदाताओं का कहीं भी पता नहीं चला है। इसलिए, उनके नामों को डिलीट की जाने वाली सूची में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें