फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कस्बे के एक रिसॉर्ट में अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण द्वितीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का सपना मजबूत, संवेदनशील, विकासशील व समावेशी भारत का था। आज उन्हीं के विचारों को अपनाते हुए भारत आगे बढ़ रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्यकर्ता से मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि अटलजी केवल महान राजनेता ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा को समझने वाले दूरदर्शी विचारक, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे। विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि अटलजी ने सिद्ध किया कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं। जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, महेश दीक्षित, भाजपा नेता सरोज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मुकेश पाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, गोविंद कुशवाहा, जगजीत राजपूत, अजय द्विवेदी, संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें