उन्नाव। सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने मंगलवार की सुबह गदनखेड़ा आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की निंदा करते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा करते-करते भारत की ही निंदा करने लगते हैं।
सांसद ने कहा कि एक समय था जब भारत में सुई तक विदेश से आती थी। आज ब्रह्मोस मिसाइल तक देश में बन रही है। भारत चंद्रलोक तक पहुंच चुका है। यह सब प्रगति राहुल गांधी को दिखाई नहीं देती। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की तुलना उल्लू से की। कहा कि वह पहले भी बोल चुके हैं कि राहुल गांधी किंकर्तव्य विमूढ़ हैं और उन्हें इलाज की आवश्यकता है।