उन्नाव। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें अध्यक्ष शिव दत्त तिवारी ने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की जनपद कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।
साथ ही जनवरी में द्ववार्षिक अधिवेशन का प्रस्ताव रखा। इसके लिए सभी विकासखंडों में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन अगले 15 दिनों में कराने का अनुरोध किया गया। संरक्षक शशिकांत अवस्थी ने आगामी अधिवेशन तक शिवदत्त तिवारी को कार्यवाहक अध्यक्ष नामित करते हुए सभी साथियों को संगठित रहने की सलाह दी। पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चलाए जा रहे सत्याग्रह कार्यक्रम को जारी रखने की सहमति दी। बैठक में शैलेंद्र भारतीय, दिलीप मिश्रा, धीरज यादव, सुब्रत कुमार, सुमित मिश्रा, चंद्रकांत अवस्थी, अमरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)