उन्नाव। चकलवंशी मेथीटीकुर में संचालित मुन्नी मोहिनी सिंह उच्चतम माध्यमिक विद्यालय/इंटर काॅलेज में विधायक निधि के दुरुपयोग और एक ही भवन में दो स्कूल संचालित मिलने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीआईओएस ने संस्तुति रिपोर्ट उच्चतर माध्यमिक परिषद को भेज दी है।
चकलवंशी निवासी अवधेश कुमार ने विधायक निधि से करीब चार लाख की धनराशि लेकर कक्ष निर्माण न कराने की शिकायत की थी। परियोजना निदेशक की जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। इसके अलावा अवधेश कुमार ने एक अन्य शिकायतीपत्र में बताया था कि मुन्नू मोहिनी सिंह इंटर काॅलेज और शांति शिक्षा निकेतन एक ही भवन में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं।
इसकी जांच जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने तीन सदस्यीय टीम से कराई। इसमें शिकायत सही पाई गई। साथ ही विद्यालय भवन प्रबंधक योगेंद्र सिंह के नाम की गाटा संख्या में नहीं मिला। डीआईओएस ने विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद से की है। इसके अलावा धोखाधड़ी पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है।