फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए कल 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में इस बार 7981 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पांच के छात्रों के लिए हर साल होने वाली नवोदय प्रवेश परीक्षा इस बार 13 दिसंबर को होनी है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। दिव्यांग छात्रों के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि परीक्षा केंद्रों में प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करा ली जाए। स्पष्ट कहा गया है कि जिस सीट में रोल नंबर लिखा होगा, उस पर ही बच्चे को बैठाने की व्यवस्था की जाए। समय से प्रश्न पत्र सेंटर पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया कि कक्ष निरीक्षक के कक्षा में मोबाइल फोन लेकर जाने पर रोक है।
ये हैं परीक्षा केंद्र
जीजीआईसी गंजमुरादाबाद, सुभाष इंटर काॅलेज बांगरमऊ, एमजीआईसी सफीपुर, जीजीआईसी सफीपुर, जीआईसी इनायतपुर बर्रा औरास, भारतीय विद्यालय जोधाखेड़ा, जीएमएचएमकेडी मोहान, जीआईसी चमरौली, श्यामलाल काॅलेज नवाबगंज, अटल बिहारी काॅलेज उन्नाव, जीआईसी उन्नाव, जीजीआईसी उन्नाव, श्रीआदर्श काॅलेज अचलगंज, आदर्श इंटर काॅलेज पाठकपुर, केएनपीएन काॅलेज मौरावां, एमआरआरएस काॅलेज पुरवा, जीआईसी बीघापुर,महात्मा गांधी इंटर काॅलेज पाटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें