फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 25 करोड़ से साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा बांगरमऊ-भुड्डापुरवा मार्ग

विज्ञापन
फोटो-1-बांगरमऊ-भुड्डा मार्ग से निकलता ट्रक। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। अब कानपुर-लखनऊ व हरदोई का सफर आसान होगा। इन जनपदों को जोड़ने वाले बांगरमऊ-भुड्डापुरवा मार्ग के 25 करोड़ से चौड़ीकरण को शासन की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

बांगरमऊ-भुड्डापुरवा की वर्तमान में लंबाई पांच किमी. और चौड़ाई सवा तीन मीटर है। तीन जनपदों को जोड़ने वाले इस मार्ग के कम चौड़ा होने से अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। पीडब्ल्यूडी ने इसकी चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। अब इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए करीब 25 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही नवीनीकरण यानि नए सिरे से डामर बिछाया जाएगा। अब विभागीय अधिकारी इससे संबंधित शासनादेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
इंसेट-1
पांच करोड़ से ज्यादा के कार्यों ईएफसी करती है अनुमोदित
पीडब्ल्यूडी के जानकारों के मुताबिक, विभाग में पांच करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों को अनुमोदित करने का काम ईएफसी ही करती है। यह समिति शासन में बैठक के बाद ही किसी प्रस्ताव को मंजूरी देती है। मंजूरी मिलने के एक सप्ताह के अंदर शासनादेश जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इंसेट-2
कम चौड़ा होने के कारण अक्सर लगता है जाम
मार्ग के सवा तीन मीटर चौड़ा होने से इसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। अक्सर एक साथ कई वाहनों के इस मार्ग से निकलने के दौरान जाम लग जाता है। अब मार्ग के साढ़े पांच मीटर चौड़ा होने के बाद आराम से वाहन निकल सकेंगे। जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। यह मार्ग एक तरफ बिल्हौर के जरिए कानपुर और दूसरी ओर बल्लापुर वाया गंजमुरादाबाद से हरदोई हो जोड़ता है। वहीं बांगरमऊ से मोहान होते हुए लखनऊ भी पहुंचा जा सकता है।

वर्जन...
बांगरमऊ-भुड्डापुरवा मार्ग के चौड़ीकरण को ईएफसी से मंजूरी मिल गई है। अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है। एक सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी है। जैसे ही आदेश जारी होगा, वैसे ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें