फतेहपुर चौरासी। भड़सर नौशाहरा साधन सहकारी समिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली से पचास बोरी डीएपी लाकर उतारने का आरोप लगाया। वीडियो बनाकर वायरल किया। डीएपी की कालाबाजारी कर बिक्री करने का आरोप लगाया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
समिति सचिव बालेंद्र कनौजिया ने बताया कि शनिवार को ट्रक से समिति व बांगरमऊ मंडी बांगरमऊ की डीएपी आई थी। इसमें 50 बोरी डीएपी ट्रक में पीछे लदी होने के कारण मंडी में उतर गई थी। बाद में इसे बांगरमऊ से ट्रैक्टर से समिति में लाया गया। इसका वीडियो लोगों ने वायरल कर दिया। सचिव ने बताया कि मामले की जानकारी एडीओ कोआपरेटिव को दे दी गई है। (संवाद)