फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 69 लाख से होगी तौरा नाले की सफाई

विज्ञापन
फोटो-9-नाले की सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ करते विधायक अनिल सिंह। ​स्रोत: विभागीय कर्मी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बिछिया। ब्लाॅक क्षेत्र से निकले तौरा नाले की सफाई के लिए प्रदेश सरकार ने 69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पुरवा विधायक ने सफाई कार्य का फीता काटकर शुभारंभ कराया। नाला साफ होने से क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

दही चौकी से मीरपुर लोन नदी के समानांतर चार किमी. लंबा तौरा नाला है। शारदा नहर में जब ज्यादा पानी आ जाता है या पानी ओवरफ्लो होता है तो विभाग इसे नाले में डायवर्ट कर देता है। हालांकि लंबे समय से इस नाले की सफाई नहीं हुई थी। इससे नाला खरपतवार से पटा है और नहर का अतिरिक्त पानी जब इसमें छोड़ा जाता था तो खांदी कट जाती थी। इससे किसानों के खेतों में पानी भर जाता था। इसको देखते हुए पिछले साल सफाई का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
अब मंजूरी मिलने पर विधायक अनिल सिंह ने सफाई कार्य का शुभारंभ कराया। एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब तीन माह में सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही नाले की पटरी पर खड़ंजा भी लगवाया जाएगा। इससे आवागमन भी सुगम हो जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता अरशद खान, अजय पाल, राजन बाजपेई, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र साहू, बदलीखेड़ा प्रधान उमेश यादव आदि मौजूद रहे। उधर, शहर से जुड़ी पतारी माइनर की सफाई का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें