फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसआईआर के बाद 2.23 लाख मतदाताओं के नाम हटाए

विज्ञापन
फोटो-28-सरोसी बूथ पर बीएलओ से जानकारी करते जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी। स्रोत: निर्वाचन कर
विज्ञापन
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में वितरित 23.07 लाख गणना प्रपत्रों में अब तक 17.14 लाख (73.76 फीसदी) वापस आ गए हैं। इनकी मैपिंग के दौरान मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले 2.23 लाख नामों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर चल रहा है। कुल मतदाता 23,25,053 हैं। इनमें 23,17,469 वोटरों को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा मंगलवार तक 17,14,872 प्रपत्रों की वापसी करके मैपिंग (डिजिटाइज) की जा चुकी है। इसमें जो प्रपत्र वापस आए हैं, उनमें 64896 के मृत होने की पुष्टि हुई है। 23316 मतदाता घर पर ही नहीं मिले हैं।
गांव, क्षेत्र से 107771 मतदाताओं के स्थायी रूप से गैर जनपद व प्रांतों में बस जाने की जानकारी सामने आई है। 1855 ऐसे मतदाता मिले हैं, जो पूर्व में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे, अब वहां पर न उनका आशियाना मिला है और ना ही वोटरों की जानकारी हो सकी है। इसके अलावा 25350 वोटरों के नाम दो, तीन जगह पर मिले हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि मैपिंग के दौरान नाम हटाए जा रहे हैं। तेजी से काम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें