फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को सर्दी से बचाएं : मंत्री

विज्ञापन
फोटो-23-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनि​धियों व अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्र
विज्ञापन
उन्नाव। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक कोर कमेटी की बैठक हुई। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखें। सीवीओ से कहा कि गोवंशों को सर्दी से बचाने के इंतजाम करें।
विज्ञापन

पशुपालन व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक की। कहा कि जो निराश्रित गोवंश गोशालाओं में संरक्षित हैं, उनको ठंड से बचाव के इंतजाम कराए जाएं।
मवेशियों को जूट वाले बोरों और गोशालाओं में टिनशेड को तिरपाल से ढकवाएं। चारा, भूसा, पानी व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। धान क्रय केंद्र से किसानों को वापस न लौटाया जाए। एसपी से कहा कि कानून व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण रखा जाए। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से कहा कि एसआईआर पर भी ध्यान दें। भाजपा कार्यकर्ता बूथवार मतदाताओं के नाम बढ़वाएं। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, संजीव त्रिवेदी, डीएम गौरांग राठी, एसपी जयप्रकाश सिंह जयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें