चकलवंशी। लूट के दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। माखी पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन निवासी रिषभ सिंह और कल्लू उर्फ विजय के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों पर लूट और आर्म्स एक्ट का मुकदमा विचाराधीन है।
माखी थाना क्षेत्र के भूमेश्वर-सरोसी मार्ग पर बंदाखेडा गांव के एक गेस्ट हाउस में 17 मई को शादी समारोह के दौरान बाइक सवार लुटेरे दुल्हन के चाचा रामसजीवन यादव की बैग छीन कर भाग निकले थे। पुलिस, स्वाॅट और सर्विलांस टीम ने 25 मई को भूमेश्वर मंदिर के पास बाइक सवारों को रोका था। इसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में कल्लू उर्फ विजय के पैर में गोली लगी थी। उनके पास से लूट के रुपये पुलिस ने बरामद कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंग बनाकर लूट को अंजाम देने पर न्यायालय के निर्देश पर दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।