फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हर हर गंगे के उद्घोष से गूंजे तट

विज्ञापन
फोटो-27- बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।
विज्ञापन
उन्नाव। कार्तिक पूर्णिमा (कतकी) पर गंगा तट पूरे दिन हर हर गंगे के उद्घोष से गूंजते रहे। भोरपहर से शुरू हुआ गंगा स्नान दोपहर बाद तक चलता रहा। परिसर में लगे मेले में स्नानार्थियों ने खरीदारी की। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


परियर में एक दिन पहले पहुंच गए थे श्रद्धालु
परियर। स्थानीय घाट पर गंगा स्नान श्रद्धालु मंगलवार शाम से ही पहुंचने लगे थे। तट पर भजन कीर्तन किया। बुधवार सुबह चार बजे उठकर गंगा स्नान किया। रास्ते में बाबा बलखंडेश्वर व जानकीकुंड मंदिर में दर्शन किए। तट पर स्नान के दौरान वैष्णवी (7), गंगा (6) और प्रिंस (8) सहित 13 बच्चों को खोया पाया कैंप में पुलिस ने परिजनों से मिलाया। परियर-बिठूर रोड से लेकर गंगा तट तक छह स्थानों पर बनाई गई पार्किंग से जाम नहीं लगा। सीओ सफीपुर सोनम सिंह, सफीपुर कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी, माखी एसओ योगेश सिंह, परियर घाट प्रभारी श्याम नारायण सिंह, लेखपाल प्रदीप कमल, शैलेंद्र सोनवानी, ग्राम विकास अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

दो किमी दूर से पैदल पहुंचे घाट, किया गंगा स्नान
बीघापुर। बक्सर, डौडियाखेड़ा के कामेश्वर, चंदरपुर, गढ़ेवा आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। बक्सर धाम स्थित मां चंडिका-अंबिका की पूजा अर्चना की। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर धाम से दो किमी पहले ही तनगापुर विद्यालय व बक्सर-दूधी कगार मार्ग पर गंगा पुल से आगे पांडु नदी के पास फतेहपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बड़े व चौपहिया वाहनों को रोक दिया। एसडीएम रणवीर सिंह, सीओ मधुप नाथ मिश्रा व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा महिला पुलिस के मंगलवार शाम से ही मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


फोटो नंबर-31-फतेहपुर चौरासी में कटान से रास्ता बंद होने से गंगा की उपधारा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं ने गंगा की उपधारा में किया स्नान
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग कटने से इस बार गंगा मेला दबौली के सरैइया घाट से करीब ढाई किमी पहले लगा। श्रद्धालुओं ने गंगा की उपधारा में स्नान किया। दबौली के ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव, लक्ष्मीनारायण, नीरज पांडेय, बीडीसी रामबाबू व सुशील बाजपेयी ने बताया कि मार्ग कटने से स्नान में परेशानी हुई। वहीं बंदी माता, सेंग व बद्रीपुरवा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

बांस बल्ली व रस्सी बांध श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका
बांगरमऊ। क्षेत्र के नानामऊ घाट के तट पर हरदोई, लखनऊ तथा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने तड़के गंगा स्नान कर ब्राह्मणों को दान दिया। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। बच्चों ने झूलों का लुप्त उठाया। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने नदी में बांस बल्ली व रस्सी बांधकर गहरे पानी में जाने से श्रद्धालुओं को रोका। भारी वाहनों को बांगरमऊ बाईपास मार्ग तथा बिल्हौर की ओर से आने वाली गाड़ियों को ग्राम दधिका के पास रोका गया। इससे जाम नहीं लग सका।

संत मीता साहब परिसर में बने कुएं के पानी से किया स्नान
पुरवा। संत मीता साहब परिसर में बने कुएं में मां गंगा की मान्यता को मानते हुए अनुयायियों व क्षेत्रीय लोगों ने उसके पानी से स्नान किया। बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, दिल्ली, बाराबंकी, कानपुर, बालामऊ व जनपद से सैकड़ों अनुयायी संत मीता साहब परिसर पहुंचे। पहले कुएं का पूजन किया। इसके बाद कुएं से पानी निकालकर स्नान किया। मुख्यग्रंथी डाॅ. मदन सिंह ने सत्संग में बताया कि शरण में आने से मन अच्छा होता है। सत्संग गुरुवार को होगा। इस दौरान साहब दयाल मौर्य, राम सहाय, प्रभु दयाल, सुनील, सत्यपाल, रामभरोसे आदि मौजूद रहे।

फोटो-27- बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

फोटो-27- बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

फोटो-27- बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

फोटो-27- बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें