फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज से होगी धान की खरीद, पंजीकृत किसानों का सत्यापन अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आज से सरकारी धान की खरीद शुरू हो रही है। विभाग सारी तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है लेकिन तहसीलों में पंजीकृत किसानों का सत्यापन अधूरा है। तहसीलस्तर पर पंजीकृत किसानों में मात्र 12 फीसदी का ही सत्यापन हो पाया है।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद शनिवार से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने 40 क्रय केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। जिले को 35 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य भी दिया गया है। खरीद के लिए विपणन शाखा, पीसीएफ व एफसीआई को जिम्मेदारी दी गई है। शासन से आदेश हैं कि विभागीय साइट पर पंजीकरण कराने वाले किसानों और उनका तहसील से सत्यापन पूरा होने के बाद ही धान की खरीद की जाए।
खरीद शुरू होने से पहले ही उपज बेचने के लिए 356 किसानों ने साइट पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। हालांकि तहसीलस्तर पर सत्यापन मात्र 44 का ही हो सका है। ऐसे में सत्यापन न होने से पंजीकरण कराने वाले शत प्रतिशत किसानों को उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि तहसील के अधिकारियों को जल्द सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
कुल केंद्र-40
विपणन शाखा-22, पीसीएफ-16 व एफसीआई-2
सरकारी समर्थन मूल्य-कॉमन धान-2369 रुपये, ग्रेड ए-2389 रुपये प्रति क्विंटल।
केंद्रों पर उपलब्धता-छन्ना, पंखा, इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र।
केंद्र खुलने का समय-सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक।
खरीद के 48 घंटे में भुगतान का दावा।
-पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें