उन्नाव। शहर के हाकिमटोला में किरायेदारी को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को कोर्ट की दखल के बाद सुलझ गया। न्यायालय के आदेश पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकान को कब्जा मुक्त कराकर महिला को चाबी सौंप दी।
हाकिम टोला स्थित एक दुकान पर पिछले कई सालों किरायेदारों ने कब्जा कर रखा था। लंबे समय से मामला सिविज जज सीनियर डिवीजन की न्यायालय में लंबित था। बृहस्पतिवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश दिवेंद्र कुमार ने दलील व साक्ष्य के आधार पर दुकान मालिक ऊषा गुप्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद न्यायालय के अमीन राकेश शुक्ला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान को कब्जामुक्त कराकर चाबी दुकान मालिक को सौंप दी।