फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकोहरी निवासी युवक का शव, बुधवार को पड़ोस के गांव लच्छीखेड़ा में मिलने की घटना में मृतक के परिजनों ने एक युवक और उसके बेटे पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपियों पर एफआईआर और कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। भाजपा नेता भी परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अकोहरी गांव के मजरा नया खेड़ा निवासी अर्जुन (28) पुत्र भागीरथ लोधी का शव बुधवार सुबह पड़ोस के लच्छीखेड़ा गांव में लल्लू के घर के पास मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया था। घटना में मृतक की पत्नी आरती ने पुलिस को तहरीर देकर लच्छीखेड़ा निवासी एक युवक और उसके बेटे पर, पति अर्जुन को शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया था।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मृतक के बड़े भाई लल्लन ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जानकारी होने पर भाजपा नेता उत्तमचंद लोधी, गंगा प्रसाद वर्मा, रामचंद्र लोधी, मोतीलाल लोधी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। हालांकि पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी परिजन तक शव का अंतिम संस्कार करोने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हृदयघात से होने की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। अभी तक मृतक के परिजन थाने नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें