फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निगरानी बढ़ी तो कम फुंके ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
फोटो-10-कचहरी पुल के पास रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। ट्रांसफार्मर जलने और खराब होने की घटनाएं बढ़ने पर सात महीने पहले बिजली निगम के उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद अफसरों ने ट्रांसफार्मरों की निगरानी बढ़ाई।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रांसफार्मर खराब होने के मामलों में कमी आई है। पिछले साल जहां 509 ट्रांसफार्मर खराब हुए थे, वहीं संख्या घटकर 383 पर आ गई। वर्ष 2024-25 में 10 से लेकर 630 केवीए के 59670 ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। पिछले साल की रिपोर्ट में फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या 509 थी।
वर्ष 2025-26 में 59864 ट्रांसफार्मर लगाए गए। इसमें 383 ट्रांसफार्मर ही फुंंके। बताया जाता है कि इसी साल मार्च में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच जिले में ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंकने के मामले को गंभीरता से लेकर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन शहर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद बिजली निगम के जिम्मेदारों ने ट्रांसफार्मरों की निगरानी बढ़ाई थी। इसके चलते ट्रांसफार्मर फुंकने के मामलों में 0.21 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें