फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चकरोड से कब्जा हटवाने की 11वीं बार लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। माह के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में 10 बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान बुजुर्ग फिर डीएम गौरांग राठी के पास पहुंचे। उन्होंने 11वीं बार प्रार्थनापत्र देकर चकरोड से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। वृद्ध को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर फिर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

अजैय्याखेड़ा निवासी चंद्रशेखर ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि चकरोड पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटवाने के लिए अब तक 10 शिकायतीपत्र दे चुके हैं लेकिन कोई मौके पर देखने नहीं गया। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। चांदपुर झलिहई के दीपचंद्र ने बताया कि लेखपाल द्वारा खतौनी में हिस्सा गलत कर दिया गया है जिसे सही करने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिया लेकिन सही नहीं किया। डीएम ने एसडीएम को गलत हिस्सा लगने वाली खतौनी पर नाम सही कराने के निर्देश दिए।
हसनगंज कस्बे के महेश ने बताया कि वरासत में जमीन मिली थी जो मौके पर कम है। लेखपाल निशानदेही नहीं कर रहे हैं। कुरौली के शिवनारायण ने बताया कि गांव के पास सरकारी चक मार्ग है। जिस पर कब्जा किया जा रहा है। कई बार लेखपाल से कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। दाउदपुर के कासिम ने बताया कि बिजली निगम फर्जी बिजली चोरी के मुकदमे में फंसा रहा है। उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने एक्सईएन अनिल मिश्रा को फटकार लगाते हुए मामले की दोबारा जांच कर दोषी जेई पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कुल 205 शिकायतीपत्रों में सिर्फ आठ का ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आवेदन के चार माह बाद भी नहीं बना जन्म प्रमाणपत्र
पुरवा। तहसील में सीडीओ कृतिराज ने शिकायतें सुनीं। गांव धौरहरा के शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बेटे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए चार माह पूर्व आवेदन किया था। अभी तक नहीं मिला है। भादिन के पप्पू, दयाशंकर, गंगाप्रसाद व रामप्रसाद आदि ने बताया कि चक मार्ग को गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा करके बंद कर दिया है। अब किसानों को खेतों तक आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पल्हरी की कमला देवी ने बताया कि वह और पति दोनों ही दिव्यांग है। तीन वर्ष पूर्व आवास के लिए आवेदन किया था। कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि वह कच्ची कोठरी में रह रही है। कुल 38 शिकायतों में मौके पर पांच मामलों का निस्तारण हुआ। सीडीओ ने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। वीरगति को प्राप्त करने वाले बलिदानियों की वीर नारियों को सम्मानित भी किया। ककरारी के बलिदानी श्याम सिंह यादव का गांव में जल्द शहीद स्मारक बनवाने की मांग पत्नी विनीता यादव ने की। सीडीओ ने एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को जल्द कार्य कराने के निर्देश दिए।
200 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग
बांगरमऊ। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़ाई के प्रधान लक्ष्मी नारायण ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि कटरी तोरना गैर इस्त मुरारी की गाटा संख्या एक व 217 की भूमि लगभग 200 बीघा सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। इस पर कब्जा कर लिया गया है। मांग की कि पैमाइश लेखपाल से कराकर पुलिस बल भेज कब्जामुक्त कराई जाए। 62 प्रार्थनापत्रों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। बीघापुर में एसडीएम रणवीर सिंह के पास 46 मामले पहुंचे। इसमें पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें